Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

गरियाहाट बाजार में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण

गंदगी और अतिक्रमण पर जताई भारी नाराजगी, दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

22 Jun 2026

गरियाहाट बाजार में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण

कोलकाता। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद शहरों की सूरत बदलने और प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए शुरू हुए विशेष सफाई अभियान के तहत सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नगर विकास एवं शहरी मामलों की नवनिवुक्त मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सोमवार सुबह दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध गरियाहाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद मंत्री स्वयं गरियाहाट पहुंचीं और प्रशासनिक अमले के साथ बाजार के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। इस दौरान बाजार परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी, अनियंत्रित अतिक्रमण और बदहाल जल निकासी व्यवस्था को देखकर उन्होंने केएमसी के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि राज्य में सरकार बदल चुकी है, इसलिए अब बाजारों की पुरानी और लचर तस्वीर को भी हर हाल में बदलना होगा। 
केएमसी के आला अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में हुए इस निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाजार के भीतर कई स्थानों पर डंप कचरा, विशेषकर मछली बाजार में बिखरे पड़े मछलियों के अवशेषों को देखकर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिरिक्त ढांचों और अवैध अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों से सीधे सवाल-जवाब किए कि सरकारी भूमि पर इस तरह कब्जा क्यों किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के रास्ते को रोककर किया जाने वाला अतिक्रमण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, नालियों के मुहानों पर मछलियों के कचरे के कारण पैदा हुए जलजमाव पर उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में कचरे को पूरी तरह साफ करने के बाद ही पानी बहाया जाए ताकि ड्रेनेज सिस्टम जाम न हो।
फल बाजार समेत पूरे परिसर का मुआयना करने के बाद अग्निमित्रा पाल ने निगम कर्मियों को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और नियमित निगरानी रखने की सख्त चेतावनी दी। व्यापारियों को बाजार की स्थिति दुरुस्त करने के लिए 15 दिनों की अंतिम समयसीमा देते हुए मंत्री ने कहा कि इस अवधि के बाद वह दोबारा औचक निरीक्षण करने आएंगी। उन्होंने सचेत किया कि अगले महीने की पहली तारीख से निगम द्वारा जुर्माने की नई और कठोर दरें लागू की जा रही हैं, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। निरीक्षण के अंत में उन्होंने साफ संदेश दिया कि वर्तमान सरकार किसी समूह विशेष के दबाव में नहीं बल्कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में कोलकाता के अन्य प्रमुख बाजारों में भी ऐसा ही कड़ा अभियान चलाया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गरियाहाट बाजार में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण
गंदगी और अतिक्रमण पर जताई भारी नाराजगी, दिया 15 दिन का अल्टीमेटम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News